Bigg boss ke ghar ki 10 famous love couple, bigg boss 10 best couple, bigg boss house love stories, 10 best couple in bigg boss house in hindi
बिगबॉस एक ऐसा रियलिटी शो है जो काफी पसन्द किया जाता है। इस रियलिटी शो में प्यार से लेकर तकरार तक सब कुछ देखने को मिलता है। बिग बॉस के अंदर लड़ाइया भी होती है और प्रेम कहानिया भी। इस लेख में हम आपको बिगबॉस के अंदर जन्मी कुछ ऐसे ही लव कपल्स के बारे में बताने वाले है। जिन्हे दर्शको का भी काफी प्यार मिला। बिग बॉस के घर में शुरू हुई इन लव स्टोरीज में से कुछ ऐसी भी रही है जो बिगबॉस के बाहर भी कायम रही। इनमे से कुछ ने कपल्स ने तो एक दूसरे से शादी भी कर ली। बिगबॉस के इतिहास में जिन लव कपल्स पूरे देश का ध्यान अपनी तरफ खीचा वो ये है
Bigg boss ke ghar ke 10 famous love couple
1. Tejasswi Prakash And Karan Kundrra

इन दोनो लव कपल्स को कौन नही जानता है। आज कल टीवी से लेकर सोशल मीडिया तक, ये दोनो कपल्स ही दिखाई देते है। इन दोनो प्यार की शुरूआत बिगबॉस के घर में ही हुई थी। बिगबॉस 15 में ये दोनो एक दूसरे के करीब आये थे। बिगबॉस के अंदर इन दोनो की जोड़ी को दर्शको का भी काफी ज्यादा प्यार मिला था। है। बिगबॉस अंदर इन्ही प्रेम कहानी एक दम असली थी इसलिए ये दोनो आज भी एक दूसरे से काफी ज्यादा प्यार करते है।
2. Shamita Shetty And Raqesh Bapat

ये दोनो बिगबॉस ओटीटी में एक साथ आये थे। इस शो का फॉमेंट कुछ ऐसा रखा गया था कि इसके कनेक्शन बनाने थे। शमिता शेड्डी ने राकेश बापट के साथ अपना कनेक्शन बनाया था। शो के दौरान दोनो को एक दूसरे का नेचर काफी ज्यादा पसन्द आया था। बाद में ये दोनो एक दूसरे के काफी करीब आ गये थे। शो खत्म होने के बाद भी ये दोनो कई मौके एक साथ दिखाई दे चुके है
3. Pavitra Punia And Eijaz Khan

एजाज खान और पवित्र पुनिया बिगबॉस 14 में एक साथ आये थे। इस सीजन की शुरूआत में इन दोनो की काफी लड़ाई भी हुआ करती थी। बाद में इनका ये हेट रिलेशन कब लव रिलेशन में बदल गया, दोनो में से किसी को पता ही चला। एजाज खान को पहले रियालाइज हुआ कि वो पवित्र पुनिया को प्यार करते है। बाद में पवित्रा पुनिया को भी ये बात समझ में आ गई कि उन्हे एजाज खान पसन्द है। इन दोनो के कई मौको पर आज भी एक दूसरे के साथ देखे जाते है।
4. Jasmin Bhasin And Aly Goni

ये दोनो भी बिगबॉस 14 में एक दूसरे के साथ दिखाई दिये थे। अली गोनी सीजन की शुरूआत होने के बाद जास्मीन की मदद करने के लिए वाइल्ड कार्ड के तौर पर आये थे। वैसे तो ये दोनो काफी पहले से एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्ते थे। लेकिन बिगबॉस अदंर एक साथ रहने के बाद इन दोनो को ये मदद समझ में आई। कि ये दोनो एक दूसरे से काफी ज्यादा प्यार करते है। बिगबॉस की इस जोड़ी को भी दर्शको का काफी ज्यादा प्यार मिला था। ये आज भी एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है
5. Himanshi Khurana And Asim Riaz

ये दोनो बिगबॉस 13 में एक दूसरे के साथ दिखाई दिये थे। बिगबॉस में जाने से पहले हिमांशी खुराना पहले ही किसी के साथ सगाई कर चुकी थी। लेकिन बिगबॉस में आने के बाद उन्हे पता चला कि उनका सच्चा प्यार असीम रियाज है। बाद में उन्होने अपनी सगाई तोड़ दी और असीम रियाज के साथ आ गई। ये दोनो कपल्स कई म्यूजिक वीडियोंज में भी एक दूसरे के साथ दिखाई दे चुके है।
6. Bandgi Kalra And Puneesh Sharma

ये दोनो बिगबॉस 11 में दिखाई दिये थे। इन दोनो एक दूसरे के प्यार में इतना ज्यादा रोमांटिक हो जाया करते थे कि कई बार ये भूल जाते थे। कि ये दोनो कैमरे की नजरो में है। इस सीजन सलमान खान को भी कई बार इन दोनो को याद दिलाना पड़ा कि बिगबॉस के घर में हर तरफ कैमरे लगे हुए है। इन दोनो की इस लवस्टोरी से बिगबॉस के घर के बाकी लोग काफी ज्यादा परेशान हो गये थे। ये दोनो एक दिन में कई बार एक दूसरे को बिगबॉस के घर के अंदर हग और किस किया करते थे। इन बेहद रोमांटिक जोड़ी को भी बिगबॉस में काफी पसन्द किया गया था
7. Yuvika Chaudhary And Prince Narula

इन दोनो की मुलाकात बिगबॉस के सीजन 9 में हुई थी। इस सीजन में इन दोनो की जोड़ी भी काफी ज्यादा फेमस हुई थी। इन दोनो को एक दूसरे का साथ इतना ज्यादा अच्छा लगा कि बाद में इन दोनो ने एक दूसरे से शादी कर ली।
8.Karishma Tanna And Upen Patel

इन दोनो को बिगबॉस के सीजन 8 में एक दूसरे के साथ देखा गया था। इस सीजन के दौरान इन दोनो एक दूसरे का आचरण काफी ज्यादा पसन्द आया था। इस सीजन में ये दोनो कई बार बिगबॉस के अन्य घरवालो से लड़ते हुए भी दिखाई दिये थे। बिगबॉस के बाद भी कुछ सालो तक इन दिनो की लव स्टोरी कायम रही। लेकिन 2016 में इन दोनो ने एक दूसरे का साथ छोड़ दिया
9.Gauahar Khan And Kushal Tandon

ये बिगबॉस के इतिहास के सबसे क्यूट कपल्स में से एक रहा है। इन दोनो को बिगबॉस 7 में देखा गया था। बिगबॉस सीजन 7 में इन दोनो को एक दूसरे के साथ काफी पसन्द किया गया था। इन दोनो की वजह से बिगबॉस का ये सीजन भी काफी ज्यादा हिट रहा था। बिगबॉस खत्म होने के कुछ सालो तक तो ये एक दूसरे के साथ रहे लेकिन बाद में इन दोनो का ब्रेकअप हो गया। अब गौहर खान ने किसी और से शादी कर ली है
10. Tanishaa Mukherji And Armaan Kohli

बिगबॉस के घर की ये जोड़ी भी सीजन 7 में ही दिखाई दी थी। इन दोनो के प्यार ने भी इस सीजन में काफी सुर्खिया बटोरी थी। बिग बॉस की ये लव स्टोरी इस सीजन के खत्म होने के कुछ समय के बाद ही खत्म हो गई थी।
ये भी पढ़े-
salman khan ki kahani | सलमान खान की कहानी
10 Best Bollywood Horror Movies | इन 10 डरावनी फिल्मो को अकेले कभी मत देखना
10 BEST MOTIVATIONAL MOVIES IN HIND | ये मूवीज आपको तुरन्त रिचार्ज कर सकती हैं

इशात जैदी एक लेखक है। इन्होने पत्रकारिता की पढाई की है। इशात जैदी पिछले कई सालों से पत्रकारिता कर रहे है। पत्रकारिता के अलावा इनकी साहित्य में भी गहरी रूचि है।