Bollywood upcoming movies in hindi 2023, हिन्दी सिने प्रेमियो के लिए 2023 का साल काफी खास रहा है। इस साल पठान, जवान, गदर और एक था टाइगर जैसी एक्शन फिल्मो ने दर्शको के दिलो में एक खास जगह बनाई। पठान ने इस साल की शुरूआत जिस धमाकेदार अंदाज में की थी। इस साल का अन्त भी उसी धमाके दार अंदाज में होने वाला है। ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योकि इस साल के आखिरी महीने में कुछ ऐसी धमाकेदार फिल्मे रिलीज होने वाली है जो दर्शको के दिलो में अपनी खास जगह बना सकती है। इस लेख में ही दिसम्बर महीने में रिलीज होने वाली ऐसी ही New bollywood upcoming movies in hindi बारे में बताने वाले है जो आपको बिल्कुल भी मिस नही करनी चाहिए।

Bollywood upcoming movies in hindi 2023
1. सैम बहादुर (1 दिसंबर 2023)
1971 में पाकिस्तान की आर्मी को धूल चटाने वाले इंडियन फील्ड मार्शल सैम मॉनेक शा के जीवन पर आधारित इस फिल्म का इन्तेजार पिछले काफी दिनो से किया जा रहा है। इस फिल्म में विक्की कौशल सैम मॉनेक शा के किरदार में नजर आने वाले है। अभी हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस ट्रेलर को लोगो ने काफी पसन्द भी किया है। फिल्म में ट्रेलर में विक्की कौशल सैम मॉनेक शा की दमदा भूमिका निभाते हुए नजर आये थे। इस फिल्म का डायरेक्शन मेघना गुलजार ने किया है। विक्की कौशल की ये फिल्म 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली है।
2. एनिमल (1 दिसंबर 2023)
रणबीर कपूर की इस फिल्म का इन्तेजार भी पिछले काफी दिनो से किया जा रहा है। हमेशा चॉकेलेटी हीरो का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर इस फिल्म में काफी टफ रोल में नजर आ रहा है। रणबीर कपूर का ये नया अवतार लोगो को काफी पसन्द भी आया है। इस ट्रेलर के प्रोमो को देखकर ऐसा ही प्रतीत होता है कि ये फिल्म एक जबरदस्त एक्शन फिल्म होने वाली है। रणबीर कपूर की ये फिल्म भी 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। सैम बहादुर की तरह इस फिल्म की भी जबरदस्त हाइप बनी हुई है। एनीमल को संदीप वांगा रेड्डी ने डायरेक्ट किया है। रणबीर कपूर के अलावा इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, अनिल कपू, तृत्ति डिमरी और बॉबी दयोल भी नजर नजर आयेगे।
3.ऑपरेशन वैलेंटाइन (8 दिसंबर 2023)
bollywood movies 2023 में रिलीज होने वाली इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार वरूण तेज नजर आने वाले है। ये फिल्म इंडियन एअफोर्स की सच्ची घटनाओ से प्रेरित है। वरूण तेज के अलावा फिल्म में मानुषी छिल्लर में अहम रोल निभाते हुए नजर आने वाली है। ऑपरेशन वैलेंटाइन में आपको वरूण तेज सेना के पायलट की भूमिका में नजर आने वाले है। इस फिल्म की खास बात ये है कि इस फिल्म को हिन्दी और तेलुगु दोनो भाषाओ में रिलीज किया जाने वाला है।
4. जोरम (8 दिसंबर 2023)
हिन्दी सिनेमा जगत के बेहतरीन एक्टर मनोज बाजपेयी की ये फिल्म पिछले कई सालो से अटकी पड़ी है। अब फाइनली ये फिल्म 8 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में एक सर्वाइवल की कहानी को दिखाया गया है। मनोल बाजपेयी के अलावा इस फिल्म में तनिष्ठा चर्टजी और राजश्री देशंंपाडे जैसे कलाकार भी नजर आने वाले है। ये फिल्म अब तक कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लोगो का काफी प्यार भी मिला है। अब देखना ये है कि ये फिल्म जब बाक्स आफिस पर रिलीज होती है तो क्या कमाल करती है। मनोज बाजपेयी के फैन्स को इस फिल्म काफी इन्तेजार है।
5. सालार पार्ट 1: सीजफायर (22 दिसंबर 2023)
new movies bollywood 2023 में रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मो में इस फिल्म का नाम भी आता है। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील कर रहे है जो इससे पहले केजीएफ सीरीज का निर्देशन कर चुके है। ये फिल्म एक जबरदस्त एक्शन फिल्म होने वाली है। आदिपुरूष जैसी फिल्म की वजह से लोगो के गुस्से का शिकार बने प्रभास इस फिल्म के जरिये अपनी पुरानी छवि दोबारा बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रभास की ये फिल्म सीधे तौर पर शाहरूख खान की फिल्म डंकी से टकराने वाली है। ऐसे में ये देखना दिलचस्ब होगा कि इन दोनो में से कौन किस पर भारी पड़ने वाला है।
6. डंकी (22 दिसंबर 2023)
लगभग 4 साल के बाद पठान फिल्म के जरिये जबरदस्त वापसी करने वाले शाहरूख खान की ये इस साल की तीसरी फिल्म होगी। पठान एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इस फिल्म के बाद रिलीज हुई जवान ने भी कमाई के मामले में कई रिकार्ड तोड़ दिये। ये दोनो की एक्शन फिल्म थी जिसे लोगो ने काफी ज्यादा पसन्द किया था। जवान के बाद इस साल की लास्ट में शाहरूख खान की एक और फिल्म आने वाली है जिसका नाम है डंकी। इस फिल्म में शाहरूख बेहद संजीदा किरदार में नजर आ रहे है। इस फिल्म की खास बात ये है कि इस फिल्म को राजू हिरानी डायरेक्ट कर रहे। राजू हिरानी ने अब तक जितनी भी फिल्म डायरेक्ट की है वो सुपरहिट रही है। ऐसे में पूरी उम्मीद है बाकी फिल्मो की तरह राजू हिरानी की ये फिल्म (Bollywood upcoming movies in hindi 2023) भी सुपरहिट साबित होने वाली है।
ये भी पढ़े-
netflix trending movies 2023 in hindi | नेटफ्लिक्स की ट्रेडिंग मूवीज
2023 में रिलीज होने वाली एक्शन मूवीज
Motivational movies in Hindi | 10 बेस्ट मोटिवेशनल मूवीज इन हिन्दी
best hindi comedy movies | बेस्ट हिन्दी कॉमेडी मूवीज
HOT hindi movies on OTT | OTT पर 10 Best hot hindi sexy movies
Bollywood upcoming movies in hindi 2023

movie name | Released date |
1. सैम बहादुर | 1 दिसम्बर 2023 |
2. एनिमल | 1 दिसंबर 2023 |
3. आपेरशन वैलेंटाइन | 8 दिसंबर 2023 |
4. जोरम | 8 दिसंबर 2023 |
5. सालार पार्ट 1: सीजफायर (22 दिसंबर 2023) | 22 दिसंबर 2023 |
6. डंकी | 22 दिसंबर 2023 |

इशात जैदी एक लेखक है। इन्होने पत्रकारिता की पढाई की है। इशात जैदी पिछले कई सालों से पत्रकारिता कर रहे है। पत्रकारिता के अलावा इनकी साहित्य में भी गहरी रूचि है।