रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र (bramastra) 9 सितंबर को देशभर के सिनेगा घरो में रीलीज होने वाली है। इस फिल्म में ब्रह्मास्त्र (bramastra) के अलावा सनातन धर्म के प्राचीन 8 अस्त्रों (bramastra movie astras in hindi) के बारे में दिखाया गया है। अभी हाल ही में इस फिल्म का जो प्रोमो रिलीज किया गया है उसमे प्राचीन काल के कुछ ऐसे अस्त्रों और उनकी शक्तियों के बारे में बताया गया है। जिसका जिक्र महाभारत और रामायत्र जैसे ग्रन्थो में भी मिलता है। इस फिल्म में दिखाये जाने वाले ये अस्त्र कौन से है और उनकी शक्तिया क्या है। आज इस लेख हम आपको इस फिल्म में दिखाये जाने वाले इन 8 अस्त्रों और उनकी शक्तियों के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

All bramastra movie Astras in hindi
1. नंदी अस्त्र (Nandi astra)
सनातन सस्कृति के मुताबिक नन्दी एक बैल है जिसे भगवान शिव का वाहन भी कहा जाता है। नंदी अस्त्र भगवान शिव के इसी बैल की शक्ति को प्रर्दशित करता है। ये अस्त्र जिस किसी के पास आ जाये तो उसके अन्दर एक हजार बैलो के बराबर ताकत आ जाती है। bramastra movie में ये अस्त्र नागार्जुन के पास दिखाया गया है। इसलिए आप देखोगे कि इस फिल्म में नागार्जुन के पीछे आपको एक बैल भी दौड़ता हुआ दिखाई देगा।
2. जल अस्त्र (jalastra)
जैसा कि नाम से आप अन्दाजा लगा सकते हो। इस अस्त्र का कनेक्शन पानी से है। हिन्दू वेद-पुराणो में इस अस्त्र का उल्लेख किया गया है। इस अस्त्र को धारण करने वाला नदियो से लेकर समुद्र के पानी तक को आसानी से कट्रोल कर सकता है।
3. वायू अस्त्र (pawanastra)
इस अस्त्र का उल्लेख रामायण में स्पष्ट शब्दो में मिलता है। वेद पुराणो के अनुसार हनुमान जी के पास ये अस्त्र था। इसी लिए हनुमान जी को पवन पुत्र हनुमान कहा जाता है। इस वायू अस्त्र को धारण करने वाला जब इस अस्त्र का प्रयोग करता है तो हवा बहुत तेजी से बहने लगती है। इस अस्त्र को चलाने से हवा इतनी ज्यादा तेज हो जाती है कि दुश्मन कॉप उठते है।
4. नाग धनुष अस्त्र (naagdhanush astra)
ये एक ऐसा अस्त्र हैै जिसको इस्तेमाल करने पर कमान में से जहरीले नाग निकलने लगते है। महाभारत में इस तरह के नाग अस्त्र का इस्तेमाल भी किया गया था। ये अस्त्र नाग देवता के जरिये संचालित होता है। इस अस्त्र से जब किसी पर प्रहार किया जाता है तो तीर नागो का रूप लेकर अपने दुश्मनो की जान ले लेते है।
5. अग्नि अस्त्र (agniastra)
bramastra movie में अग्नि अस्त्र रणबीर कपूर के करेक्टर को ही दिखाया गया है। प्राचीन वेद-पुराणो के अनुसार अग्नि अस्त्र आग देवता को सर्मपित है। जिसके पास भी ये अग्नि अस्त्र होता है, वो आग को अपने कट्रोल में कर सकता है। प्राचीन ग्रन्थो के अनुसार इस अस्त्र का प्रयोग एक ही बार में हर जगह आग को फैलाने के लिए किया जाता है। ये अग्नि अस्त्र इतना ज्यादा खतरनाक है कि इसका मुकाबला सिर्फ वरूण यानि कि जल अस्त्र कर सकता है।
6. वानर अस्त्र (vanarastra)
इस अस्त्र में एक महा वानर की शक्ति भरी हुई है। ब्रहामास्त्र मूवी में जिसके पास ये अस्त्र है उसके पीछे आपने एक बडे से वानर की इमेज भी देखी होगी।
7. प्रभा अस्त्र (praphastra)
ये अस्त्र ब्रह्मास्त्र मूवी में अमिताभ बच्चन के करेक्टर के पास है। अमिताभ बच्चन इस फिल्म में गुरू की भूमिका निभा रहे है। इस अस्त्र का इस्तेमाल वो किसी तलवार की तरह करते हुए इस फिल्म में नजर आ रहे है।
8. ब्रह्मास्त्र (bramastra)
इस अस्त्र को प्राचीन वेद-पुराणो में सबसे खतरनाक अस्त्र माना गया है। ये अस्त्र अगर एक बार छोड़ दिया जाये तो पूरी पृथ्वी का सर्वनाश कर सकता है। इस अस्त्र हर अस्त्र की शक्ति है। ये अस्त्र किसी भी प्रकार के अस्त्र को आसानी से काट सकता है। इस अस्त्र के संचालक स्वय ब्रह्मा है। इसी लिए इस अस्त्र को ब्रह्मास्त्र कहा जाता है।

ये भी पढ़े-
10 BEST MOTIVATIONAL MOVIES IN HIND | ये मूवीज आपको तुरन्त रिचार्ज कर सकती हैं
10 motivational quotes of APJ Abdul Kalam in Hindi | एपीजे अब्दुल कलाम के 10 अनमोल विचार

इशात जैदी एक लेखक है। इन्होने पत्रकारिता की पढाई की है। इशात जैदी पिछले कई सालों से पत्रकारिता कर रहे है। पत्रकारिता के अलावा इनकी साहित्य में भी गहरी रूचि है।