famous 10 psychopath in hindi, दोस्तो एक तरह जहा दुनिया काबिल और समझदार लोगो से भरी हुई है वही दूसरी तरफ इस दुनिया में ऐसे लोगो की कमी नही है जो काफी अजीब और सनकी किस्म के हैं। वेल हर देश में अच्छे और क्रिमिनल लोग तो होते ही हैं। लेकिन कुछ क्रिमिनल ऐसे होते हैं जिनके क्राइम को जानकर एक आम इन्सान ये सोचने पर मजबूर हो जाता है कि कोई इन्सान इस तरीके का जुर्म कैसे अन्जाम दे सकता है। दोस्तो ऐसे ही हत्यारो को साइको किलर कहते है। ये साइको किलर इतने खुंखार और वहशी होते हैं कि जानवर भी इनकी करतूतो को जानकर शर्म से पानी पानी हो जाये। तो आज हम आपको ऐसे ही 15 खुंखार साइको किलर्स के बारे मे बताने वाले हैं जिनको हत्या करने के अपने तरीको से दुनिया भर के लोगो को हैरान कर दिया। तो चलिये शुरू करते है।
इन 5 कारणों से वर्ल्ड कप टी-20 में फ्लॉप हुई टीम इडिया

Famous 10 psychopath in hindi: 1.Elizabeth bathory
Elizabeth bathory हंगरी की एक ताकतवर महिला थी। ये महिला 7 अगस्त 1560 को हंगरी के एक अच्छे परिवार में पैदा हुई थी। उनके चाचा जिनका नाम स्टीफन था, वो पोलैंड के राजा थे। elizabeth जब 11 साल की ही थी तब उन्हे उस वक्त के बेहद रईस इन्सान फेरेंक नदाशदी से प्यार में धोखा मिला था। महज 15 साल की उम्र में एलीजाबैथ की शादी हो गई थी। उनका पति भी काफी ज्यादा क्रूर था। इन्सान की जान की कोई कीमत नही होती ये इसने अपने पति से ही सीखा। वेल शादी के बाद भी उन्हे अपने जीवन में निराशा ही मिली।
इन्ही दुखों और निराशाओं की वजह से एलीजाबैथ बाद में साइको हो गई। इसके बाद तो इसके ऊपर लोगो के जाने लेने की ऐसी धुन सवार हुई कि इसने 630 लोगो को मौत के घाट उतार दिया है। एलीजाबैंथ को मरते हुए लोगो के बहते हुए खून को देखकर काफी मजा आता था। ये जान लेने लिए आमतौर पर अपने घरों की उन नौकरानियों को सिलेक्ट करती थी जो इसके घर काम करने के लिए आती थी। एक समय के बाद तो एलीजाबैथ को ये विश्वास हो गया कि यंग लड़कियों का खून पीकर जीवन भर के लिए जवान रहा जा सकता है। इसी सोच के लिए वजह से उसके यंग लडकियों को मारकर उनका खून पीना भी शुरू कर दिया। इसका मतलब ये है कि इसने खुद को ड्रैकुला बना लिया था।
haryana politics: हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री बनने की कहानी

Famous 10 psychopath in hindi: 2. jack the ripper
दोस्तो अब हम आपको एक ऐसे साइको किलर के बारे में बताने वाले हैं जो सिर्फ उन लड़कियों को अपना शिकार बनाता था जो बार में जाकर नशे में धुत्त हो जाया करती थी। ये साइकों किलर बार में जाकर शराब पीने वाली इन महिलाओं की नशे की हालत का फायदा उठाते हुए पहले इनका साथ रेप करता था। रेप करने के बाद वो इन महिलाओं को बेरहमी से मार देता था। वैसे दोस्तो हमने आपको इस साइको किलर का नाम तो बताया ही नही। वेल इसका नाम किसी को बता नही है। ये एक ऐसा अन्जान हत्यारा था जिसने 1888 के लंदन में ऐसी दहशत फैला दी थी कि लोग खासतौर पर लड़कियां बार में जाने से डरने लगी थी। लोगो के बीच इसकी दहशत की एक वजह ये भी थी कि ये लोगो को मारकर उनके शरीर के अंग निकाल कर सड़को पर फेक दिया करता था। आखिर ये साइको किलर कौन था और इसका नाम क्या था।
ये तो आज तक किसी को पता नही चल सका है। लेकिन 1888 में इसने खुद एक अखबार को एक लेटर लिखते हुए ये लिखा कि लंदन में नशे की हालत में लडकियों की जो हत्याये हो रही हैं वो उसने ही की है। उसने अपने लेटर में ये भी लिखा था कि उसे इन लडकियों को हत्या करने में बड़ा मजा आता है और वो ऐसे ही और लड़कियों की हत्या भी करने वाला है। वेल जब ये लेटर अखबार में छपा था तो लंदन के लोगो को पहली बार इस साइको किलर के बारे में पता चला था। बाद में लंदन के लोग इस हत्यारे को जैक द रिपर पुकारने लगे थे। इस हत्यारे का असली नाम क्या था और ये कहा से आया था। ये आज तक किसी को नही पता चल सका है। उसने पत्र में ये भी बताया था कि वह और भी हत्या करने वाला है। ये पत्र किसने लिखा था ये किसी को पता नही चल पाया। बाद में इसी हत्यारो को जैक द रिपर के नाम से पुकारा जाने लगा। फिलहाल जैक द रिपर कौन था ये किसी को कभी पता नही चल पाया।

Famous 10 psychopath in hindi: 3.Alberd fish
दोस्तो आपने कई सालों पहले नोएडा में हुए निठारी कांड के बारे में तो पता ही होगा। इस कांठ में फांसी की सजा पाने वाला सुरेंन्द कोहली नाम का हत्यारा छोटे छोटे बच्चो को मारकर खा जाया करता था। दोस्तो ऐसा ही एक साइको किलर 1870 में वाशिंगटन डीसी में पैदा हुआ था। हम जिस साइको किलर की बात कर रहे है उसे ग्रे मैन, वेयरवोल्ड ऑफ वेस्टेरिया और ब्रुकलिन वैम्पायर के नाम से भी जाना जाता है। वैसे इसका असली लाम अल्बर्ड फिश था। ये साइको किलर भी निठारी कांड के हत्यारों की तरह छोटे छोटे मासूम बच्चो को पहले अपनी हवास का शिकार बनाता था फिर उन्हे बेरहमी से मारकर उनके मांस को पकाकर या कभी कभी कच्चा ही खा जाया करता था। इस साइको किलर को बच्चो का मांस खाना काफी पसन्द था। मासूम बच्चो को मारकर उनका मांस खाने वाला ये साइको किलर जब पुलिस की गिरफ्त में आया तब इस साइको किलर ने खुद ये कबूल किया कि ये सौ से भी ज्यादा बच्चो के शरीर को अंगों को हजम कर चुका है।

Famous 10 psychopath in hindi: 4.ED gein
दोस्तो अब हम आपको जिस साइको किलर के बारें में बताने वाले है उसके कारनामे सुनकर आप हैरान रह जाओगे। वेल दोस्तो क्या आपने कभी कफन चोर के बारे में सुना है जो कब्रिस्तान में से कब्रों को खोदकर शवों से कफन की चोरी कर लिया करता है। अब हम आपको एक ऐसे साइको किलर के बारे में बताते है जिनके सामने कफन की चोरी करने वाले ये मामूली कफन चोर कुछ भी नही हैं। हम जिस साइको किलर की बात कर रहे हैं वो कब्रिस्तान में जाकर महिलाओं के शवों की चोरी करता था। जी हॉ दोस्तो आपने बिल्कुल सही सुना। ed gein नाक का एक साइको किलर रात के समय कबिस्तान में जाकर महिलाओं के शवों को चुराकर अपने घर ले आया करता था। वो महिलाओं के मरे हुए शरीर से खाल उतारकर उससे अपने घर की कुर्सियों के कवर बनाया करता था। वेल ये ऐसा क्यो करता था ये तो वो ही जान सकता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करके उसे sexual setisfaction मिलता था। वेल दोस्तो अगर आपको इस साइको किलर के बारे में और जानना है तो आप in the light of the moon नाम की फिल्म देख सकते है। इस फिल्म के अलावा भी इस साइको किलर को लेकर हॉलीवुड में कई फिल्में बन चुकी हैं।

Famous 10 psychopath in hindi: 5.charless manson
दोस्तो जब भी दुनिया के इतिहास के कुख्यात साइको किलर की बात होती है तो charless manson का नाम जरूर आता है। लोगो को जान से मारना इस साइको किलर को काफी ज्यादा पसन्द था। वेल इस साइको किलर का बैकग्राउंड ही कुछ ऐसा था जिसने इसे जुर्म की दुनिया बेताज बादशाह बना दिया। इसने अपने बचपन में ही जुर्म और अपराध की दुनिया में entry ले ली थी। अपनी जिन्दगी के शुरूआती दिनो में ही इसने अपराध करने शुरू कर दिये थे जिसकी वजह से इसका जेल के अंदर आना जाना लगा रहता था। इस साइको किलर ने सिर्फ लोगो को मारने का अपना शौक पूरा करने के लिए 26 से ज्यादा लोगो को बेरहमी से मार दिया। जब आखिरी बार पुलिस ने इसे पकड़ा तो इसने खुद ये कबूल किया कि 26 से ज्यादा लोगो को मार चुका है और अभी और लोगो को भी मारना चाहता है। अपने जुर्म को कुबूल करते हुए इसने ये भी कहा था कि इसने शेरोन टेट नाम की एक प्रेगनेंट महिला के पेट में चाकू मारकर मां और बच्चे दोनो को मार डाला था।

Famous 10 psychopath in hindi: 6. ted bundy
ted bundy अमेरिका एक बहुत ही कुख्यात साइको किलर था। अमेरिका के इस कुख्यात साइको किलर का जन्म 26 नवम्बर 1946 को बर्लिगटन में हुआ था। ये आमतौर पर यंग लड़कियों को अपना शिकार बनाता था। ये पहले लड़कियों को किठनैप करता था। फिर उनका रेप करता था। रेप करने के बाद ये लड़कियों को बेरहमी से मार डालता है। आपने इस तरह के साइको किलर फिल्मों में भी देखे होंगे जो अपनी हवस को पूरा करने के बाद लड़कियों को जान से मार डालते हैं। बाद में जब ये साइको किलर पकड़ा गया तो इसने खुद इस बात को कबूल किया कि ये 30 से ज्यादा लड़कियों को मार चुका है। .

Famous 10 psychopath in hindi: 7.richard ramirez
वैसे तो दुनिया में कई एक से बढ़कर एक सीरियल किलर हुए है लेकिन कुछ नाम ऐसे है जिनको सुनकर लोगो की रूह कॉप जाती है। हम अब जिस साइको किलर की बात कर रहे है वो ऐसा ही एक साइको किलर है। दोस्तो ये साइको किलर लोगो को मारने के लिए काफी क्रूर और खतरनाक तरीको का इस्तेमाल करता था। ये लोगो को मारने के लिए तेजधार वाला चाकू, हथौडा, सरिया और अन्य ऐसे हथियाओं का इस्तेमाल करता था जो काफी ज्यादा खतरनाक होते है। लोगो को जान से मारने से पहले ये साइको किलर उनके हाथ पैर और शरीर के अन्य अंगों को काट देता था। इसे अपनी शिकार को तड़पाने में बहुत मजा आता था। वो अपने शिकार को मारने के बाद उसके शरीर के अंगों बाहर निकाल दिया करता था। साल 1985 में पकड़े जाने से पहले उसने 14 लोगों को मारा और कई सारे लोगों को उसने भयंकर यातनाएं भी दीं।

Famous 10 psychopath in hindi: 8.Jaffrey dahmer
दोस्तो richard ramirez दुनिया के इतिहास में एक और साइको किलर हुआ है जिसे लोगो को पीट पीट कर मारने में काफी मजा आता था। ये भी अपने शिकार को मारने के लिए खतरनाक लोहे के हथियाओं का इस्तेमाल करता है। दोस्तो हम जिस साइको किलर की बात कर रहे है उसका नाम jaffrey dahmer है। इस सीरियल किलर ने करीब 17 लोगो को बेरहमी से पीट पीट मौत के घाट उतार दिया था।ये सीरियल किलर 21 मई 1960 को अमेरिका के विस्कॉन्सिन में पैदा हुआ था। इसने 1978 से 1991 तक अपनी ऐसी दहशत फैला रखी थी कि लोग इसके नाम से खौफ खाया करते थे। लोगो को पीट पीट कर मारने के बाद भी इसका मन नही भरता था और ये मरे हुए इन्सान के शरीर के हिस्सों को कच्चा ही खा जाया करता था। इसको इन्सानों का मांस काफी पसन्द था। अब आप खुद ही सोचिये ऐसे खतरनाक इन्सान के इस कारनामों को जानकर किसको इस इन्सान से दहशत नही होगी। यही वजह है कि लोग 1978 में इसके नाम से भी कांपा करते थे।

Famous 10 psychopath in hindi: 9. The zodiac killer
दोस्तो ये साइको किलक काफी ज्यादा फिल्मी था। ये लोगो को मारकर वारदात की जगह पर अपना साइन छोड जाता था। इसलिए लोग इसे The zodiac killer के नाम से जानते है। इस सनकी साइको किलर ने 1968 से 1969 तक हत्या करने के अपने तरीको से पुलिस को काफी परेशान कर रखा था। जब भी ये किसी को मारता तो लाश के ऊपर कुछ ऐसा क्लू छोड़कर जाता जिससे ये पता चल सके कि उसका अगला शिकार कौन होने वाला है। लोगो को मारने के अपने इस अनोखे तरीको की वजह से ये लोगो के बीच काफी ज्यादा फेमस हो गया था। ये पुलिस और लोकल मीडिया को लेटर लिखकर अपने द्वारा की जाने वाली हत्याओं को लेकर डींगे मारा करता था. ये लोगो को मारकर पुलिस वाले को सबूत के रूप में मारने वाले के खून से लथपथ कपड़े पार्सल किया करता था। इस हत्यारे ने ऐसा 1974 तक किया. जब ये जोडिएक किलर पकडा गया तो इसने ये दावा किया कि ये 37 लोगों की हत्या कर चुका है।

Famous 10 psychopath in hindi: 10.dennis radar
ये एक ऐसा साइको किलर था जो महिलाओं को बेरहमी से मारने के बाद उनके अंडर गारमेड पहन लिया करता था। ऐसा करके इस किलर को sexual satisfaction मिलता था। यह हत्यारा खुद को ‘BTK किलर’ कहलाना पसंद करता था। यकीनन ‘BTK’ शब्द ने आपको यहां चौंकाया जरूर होगा लेकिन जब आप इस शब्द का असली मतलब जानेंगे तब आपको अंदाजा हो जाएगा कि यह हैवान कितना क्रुर और वहशी था। यहां BTK का मतलब है कि BIND का मतलब बांधना, TOTURE मतलब यातना देना और KILL मतलब जान से मार देना। ये हत्यारा लोगो के साथ कुछ ऐसा ही करता था। यूनाइटेड स्टेट के कंसास के सबसे बड़े शहर विचिटा का ‘BTK किलर’ अरसे तक दोहरी जिंदगी जीता रहा और किसी को भी उसपर शक तक नहीं हुआ। डेनिस रेडर नाम का यह शख्स अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सबकी नजर में एक साधारण सी जिंदगी जीता था।

तो दोस्तो ये थे दुनिया के इतिहास के वो 10 साइकोकिलर जिन्होने अपने कारनामों से इन्सानो को हिला के रख दिया। हमे पूरी उम्मीद है आपको भी इन साइको किलर और इनको कारनामों ने काफी ज्यादा डरा दिया होगा।

इशात जैदी एक लेखक है। इन्होने पत्रकारिता की पढाई की है। इशात जैदी पिछले कई सालों से पत्रकारिता कर रहे है। पत्रकारिता के अलावा इनकी साहित्य में भी गहरी रूचि है।
Here Is Everything You Need For A $503.34 Daily In Passive Income – https://bit.ly/3jVaIuV
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.