Har ghar tiranga abhiyan kya hai, इस लेख में हम आपको हर घर तिरंगा अभियान (har ghar tiranga abhiyan) के बारें में विस्तार से बतायेगे। तो अगर भारत सरकार के इस बेहद ही महत्वपूर्ण अभियान के बारे में जानना है तो इस लेख को पूरा जरूर पढे। इस लेख में हम आपको ये भी बताने वाले है कि har ghar tiranga abhiyan certificate download कैसे करे।

Har ghar tiranga abhiyan kya hai
हर घर तिरगा अभियान की घोषणा भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खुद की है। इस अभियान का ऐलान पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक ट्वीट के जरिये किया है जिसको उन्होने समस्त देशवासियो से 15 अगस्त के मौक पर अपने घरो की छतो पर तिरंगा फहराने की अपील की है।
इस साल का स्वतंत्रता दिवस यानि कि 15 अगस्त देश के लिए काफी महत्वपूर्ण दिन है। 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था इसलिए इस साल 15 अगस्त को देश को आजाद हुए 75 वर्ष पूरे होने वाले है। इस मौक पर भारत सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। इसी अमृत महोत्सव के उत्साह को घर घर पहुचाने के लिए पीएम मोदी ने समस्त देशवासियो से हर घर तिरंगा अभियान (har ghar tiranga abhiyan 2022) में शामिल होने का आग्रह किया है।
Har ghar tiranga abhiyan kya hai Detail in hindi
हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारत सरकार की योजना है कि भारत के करीब 20 करोड़ से अधिक नागरिक 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने घरो की छतो पर तिरंगा फहराये। इस अभियान के तहत सरकारी कार्यालयों और निजि सस्थानों को भी शामिल किया जायेगा।
मोदी सरकार ने अपने इस अभियान को साकार करने की तैयारिया करनी भी शुरू कर दी है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए मोदी सरकार ने नोडल अधिकारियो की नियुक्तियां करनी भी शुरू कर दी है। 13 अगस्त तक भारत के 20 करोड़ लोगो को तिरंगा मिल जाये। इस बात को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार ने तिरंगो के उत्पादन को लेकर भी इन्तेजाम करने शुरू कर दिये है। इस वक्त तिरंगे भले ही मार्किट में कम मिलते हो लेकिन 13 अगस्त से पहले तिरंगो को बड़ी तादात मार्किट में बिकने के लिए उपलब्ध करा दिया जायेगा। इसके अलावा जो लोग ऑनलाइन तिरंगा खरीदना चाहते है, वो भी घर बैठे अपने लिए तिरंगे का ऑर्डर कर सकेगे। भारत सरकार ने अपने इस अभियान का कुल बजट 200 करोड़ रखा है।
इसके अलावा भारत ये सुनिश्चत करेगी कि फ्री में भी लोगो को तिरंगा झंडा वितरित किया जाये। कई सरकारी सस्थानों और डाकघरों में तिरंगे झन्डे को फ्री में भी लोगो में बाटा जायेगा। मोदी सरकार अपने इस अभियान को सफल बनाने के लिए कई तरह की एनजीओ की मदद भी लेने वाली है जिससे सस्ते दामो पर लोगो को तिरंगा झंडा उपलब्ध कराया जा सके। मोदी सरकार के इस अभियान में शामिल होने के आपको बस 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपनी छत पर तिरंगा फहराना होगा।
Har ghar tiranga anthem song in hindi : हर घर तिरंगा अभियान का थीम सॉग क्या है
हर घर तिंरगा अभियान का मकसद क्या है
जैसा कि इस लेख में हम आपको पहले ही बता चुके है कि भारत इस साल अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। मोदी सरकार ने इस आजादी का अमृत महोत्सव का नाम दिया है। मोदी सरकार ने इस साल स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान की घोषण इसलिए की है ताकि हर देशवासी के दिल में देश प्रेम की भावना पैदा हो। इसके अलावा मोदी सरकार के इस अभियान का एक मकसद ये भी है कि देशवासियों को अपने राष्ट्रीय ध्वज को लेकर जागरूकता पैदा हो।
har ghar tiranga abhiyan certificate download in hindi
मोदी सरकार ना सिर्फ हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगो के अंदर देशभक्ति की भावना पैदा करेगी बल्कि इस अभियान के तहत आपको एक सरकारी सर्टिफिकेट भी मिल सकता है। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भारत सरकार ने एक आधिकारिक पोर्टल की भी शुरूआत की है। इस पोर्टल पर जाकर आपको हर घर अभियान के तहत वर्चुअल लेवल पर तिरंगा फहराना होगा। जब आप इस पोर्टल पर जाकर तिरंगा फहरा दोगे तो ये पेार्टल आपके लिए एक सर्टिफिकेट जारी कर देगा जिसको आप डाउनलोड करने के अलावा अपने दोस्तो और रिश्तेदारो में शेयर भी कर सकते हो।
har ghar tiranga abhiyan ko lekar ragistration kaise kare
अगर आप भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत वर्चुअल तरीके से तिरंगा फहराकर इस अभियान में शामिल होकर इसका सर्टिफिकेट पाना चाहते तो आपको नीचे दिये गये स्टेप्स को फालो करना होगा।

- सबसे पहले आपको हर घर तिरंगा अभियान के अधिकारिक पोर्टल harghartiranga.com पर जाना है।
- इस पोर्टल पर जाने के बाद आपको इसके होमपेज पर दिये गये एक विकल्प फ्लेग पिन पर जाना है।
- जब आप इस आप्शन पर चले जाओगे तो उसके बाद आपको अपनी लाइव लोकेशन को allow कर देना है।
- जब आप अपनी लाइव लोकेशन को allow कर दोगे तो आपने सामने एक रजिस्ट्रेशन फार्म खुल जायेगा।
- यहा पर आपको अपना नाम नम्बर enter करना है।
- नाम और नम्बर enter करने के बाद आपको अपनी picture upload करनी है।
- इसके बाद आपको एक मैप दिखाई देगा जहा आपना तिंरगा पिन हो जायेगा।

har ghar tiranga abhiyan certificate kaise download kare
जैसे ही आप ऊपर बताये गये सभी स्टेप्स को पूरा कर लोगे तो मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर की ओर आपके लिए तुरन्त ही एक सर्टिफिकेट जारी हो जायेगा। इस सर्टिफिकिट के नीचे और डाउनलोड और शेयर का विकल्प दिखाई देगा। यहा डाउनलोड पर क्लिक करके अपने सर्टिफिकेट को पीएनजी फॉमेट में डाउनलोड कर सकते है।
हर घर तिरंगा अभियान स्लोगन
- मेरा देश मेरी शान, हर घर तिरंगा अभियान
- आओ मिलकर देश में एकता बढ़ाने के लिए करे सघर्ष, तिरंगे को फहराकर लोगो में लाये नया उत्कर्ष
- मेरा तिरंगा मेरी जान, मेरा तिरंगा मेरी शान
- आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे, हर घर तिरंगा झंडा लहराएंगे
ये भी पढ़े-
ashok stambh history in hindi | अशोक स्तम्भ का इतिहास क्या है
India ka new President Draupadi Murmu kaun hai | भारत की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कौन है
History of gyanvapi masjid in hindi | ज्ञानवापी मस्जिद का इतिहास इन हिंदी
हर घर तिरंगा अभियान का ऐलान किसने किया
हर घर तिरंगा अभियान देश के पीएम श्री नरेन्द्र मोदी ने किया है
हर घर तिरंगा अभियान कब होगा
हर घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच होगा
हर घर तिरंगे अभियान का आधिकारिक वेबसाइड कौन सी है।
हर घर तिरंगा अभियान की आधिकारिक वेबसाइड का नाम harghartiranga.com है
I may need your help. I’ve been doing research on gate io recently, and I’ve tried a lot of different things. Later, I read your article, and I think your way of writing has given me some innovative ideas, thank you very much.