India ka new President Draupadi Murmu kaun hai | भारत की नई राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कौन है

India ka new President Draupadi Murmu kaun hai, इस लेख में हम आपको भारत की नई राष्‍ट्रपति के बारे में विस्‍तार से बताने वाले है।

भारत की नई राष्‍ट्रपति का नाम द्रौपदी मुर्मू है। वो भारत की 15वीं राष्‍ट्र्र्र्पति बनी है। वो भारत की पहली आदिवासी राष्‍ट्रपति होने के अलावा देश की दूसरी महिला राष्‍ट्रपति बनी है। इस लेख में हम आपको भारत की 15वीं राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अब तक की जिन्‍दगी के बारे में विस्‍तार से बताने वाले है।

Draupadi Murmu

India ka new President Draupadi Murmu kaun hai

राष्‍टपति पद के लिए चुनी गई द्रोपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) उड़ीसा की रहने वाली है। वो उडिया के आदिवासी समाज से ताल्‍लुक रखती है। उनके पिता का नाम (Draupadi Murmu fathers name) श्‍याम चरण मुर्मू है। द्रोपदी मुर्मू के दो भाई भी है। उनके एक भाई का नाम भगत टुडु और दूसरे भाई का नाम सारनी टुडु है। द्रौपदी मुर्मू ने छात्र जीवन की शुरूआत अपने गांव के ही एक स्‍कूल से की। अपनी शुरूआती पढाई पूरी करने के बाद द्रौपदी मुर्मू अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए भुवनेश्वर शहर चली गई। भुवनेश्वर में उन्‍होने रामादेवी महिला कॉलेज में स्‍नातक में एडमीशन ले लिया। इस कॉलेज से स्‍नातक करने के बाद उन्‍होने ओडिशा सरकार के बिजली डिपार्टमेंट में जूनियर असिस्‍टेंट के तौर पर अपने कैरियर की शुरूआत की। उन्‍होने ये नौकरी 1979 से लेकर 1983 तक की। 1983 के बाद उन्‍होने ये नौकरी छोड़ दी और कुछ सालो तक अस्‍थाई तौर पर काम करने के बाद उन्‍होने 1994 में रायरंगपूर में मौजूद अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर में पढ़ाना शुरू कर दिया। अरबिंदो इंटीग्रल सेंटर में उन्‍होने 1997 तक एक शिक्षक के तौर पर काम किया।

द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक जीवन

आज देश के सवोच्‍च पद पर काबिज होने वाली द्रोपदी मुर्मू ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरूआत 1997 से की। 1997 में पहली बार उन्‍होने ओडिशा के रायरंगपुर जिले से जिला पार्षद का चुनाव पड़ा। अपने पहले ही चुनाव में उन्‍हे जनता का जबरदस्‍त सर्मथन प्राप्‍त हुआ। वो अपने पहली ही चुनाव में पार्षद बनने में सफल रही। इसके साथ ही वो रायरंगपुर जिले की उपाध्‍यक्ष भी बन गई। भारतीय जनता पार्टी उनकी इस सफलता से प्रभावित होते हुए उन्‍हे अपनी अनुसूचित जनजाति मोर्चा का उपाध्यक्ष बना दिया।

इसके बाद द्रौपदी मुर्मू ने कभी पीछे मुड़कर नही देखा। 2002 में जब ओडिशा में भाजपा और बीजू जनता दल की गठबन्‍धन की सरकार बनी तो द्रौपदी मुर्मू को इस सरकार में बीजेपी के कोटे से वाणिज्‍य और परिवहन स्‍वतंत्र प्रभाव मंत्री बनाया गया। वो इस पद पर 2000 से लेकर 2002 तक रही। 2002 से लकर 2004 तक वो मत्‍स्‍य पालन और पशु संसाधन विकास राज्‍य मंत्री भी बनाई गई।

2004 में द्रौपदी मुर्मू ने भाजपा के टिकट पर रायरंगपुर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव भी लड़ा। इस चुनाव में वो अपने क्षेत्र से भाजपा के विधायक के रूप में दोबारा से चुनकर आई। इसके बाद वो 2006 में मयूरभंज में भाजपा की जिलाध्‍यक्ष रही। इसके अलावा 2006 से लेकर 2009 तक वो भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश अध्‍यक्ष भी रही है। अपने प्रदेश के तमाम आदिवासी समुदाय के लोगो को बीजेपी से जोड़ने वाली द्रौपद्री मुर्मू को बाद मे मोदी सरकार ने 2015 में झारखंंड की पहली महिला राज्‍यपाल भी बनाया। उन्‍होने 2021 तक झारखंड के राज्‍यपाल के रूप में काम किया।

द्रौपदी मुर्मू बनी भारत की पहली महिला राष्‍ट्रपति

आदिवासी समुदाय के बीच काफी फेमस द्रोपदी मुर्मू के बारे में कुछ दिन पहले बहुत कम लोग ही जानते थे लेकिन जब मोदी सरकार ने उन्‍हे एनडीए की तरफ से राष्‍ट्रपति पद का उम्‍मीदवार बनाया। तब से उनकी लोकप्रियता काफी ज्‍यादा बढ़ गई। द्रोपदी मुर्मू का एनडीए की तरफ से राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार की घोषणा होने के बाद से लोग इन्‍टरनेट पर उनके बारे में सर्च करने लगे थे। उनके नाम की घोषणा होने के बाद ये भी लगभग कन्‍फर्म हो गया था कि भारत को अब एक आदिवासी महिला राष्‍ट्रपति मिलने वाली है।

आपको ये भी बता दे कि द्रौपद्री मुर्मू भारत की पहली महिला आदिवासी राष्‍ट्रपति होने के साथ साथ देश की दूसरी महिला राष्‍ट्रपति है। भारत की पहली महिला राष्‍ट्रपति प्रतिभा पाटिल थी।

द्रौपदी मुर्मू फैमिली हिस्‍ट्री

द्रौपदी मुरमू संथाल जनजाति से संबंध रखती हैं। द्रोपदी मुर्मू की शादी श्‍याम चरण मुर्मू से हुई थी जिनका अब देहांत हो चुका है। उनके कुल तीन बच्‍चे है। इन तीन बच्‍चे में दो लडके और एक लड़की है। द्रौपदी मुर्मू को राजनीति के क्षेत्र में भले ही काफी सफलता हासिल हुई हो लेकिन उनका व्‍यक्तिगत जीवन काफी दुखो से भरा हुआ रहा है। उनके पति और उनके दोनो बेटे अब इस दुनिया में नही है। इस दुनिया में अब सिर्फ उनकी बेटी ही जिन्‍दा है जिसका नाम इतिश्री है। द्रौपदी मुर्मू की बेटी इतिश्री की शादी गणेश हेम्‍ब्रम नाम के एक व्‍यक्ति से हुई है।

द्रोपदी मुर्मू को प्राप्त पुरस्कार

द्रौपदी मुरमू को नीलकंठ पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए साल 2007 में प्राप्त हुआ था। यह पुरस्कार इन्हें ओडिशा विधानसभा के द्वारा किया गया था।

द्रोपदी मुर्मू जीवन : सक्षिप्‍त परिचय

पूरा नाम:द्रौपदी मुर्मू
पिताजी का नाम:बिरांची नारायण टुडू
पेशा:    राजनीतिज्ञ
पार्टी:भारतीय जनता पार्टी
पति:   श्याम चरण मुर्मू
जन्म तिथि:   20 जून 1958
आयु:64 वर्ष
जन्म स्थान:मयूरभंजउड़ीसाभारत
वजन:74 किलो
लंबाई:फिट 4 इंच
जाति:अनुसूचित जनजाति
धर्म:हिंदू
बेटी:   इतिश्री मुर्मू
संपत्ति:10 लाख
भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी:   1997

ये भी पढ़े-

Jagdeep Dhankhar biography in hindi | उपराष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार जगदीप धनखड़ कौन है

Yoga kya hai | योग करने के 5 फायदे

yogi adityanath story | एक ‘सन्‍यांसी’ कैसे बना यूपी का मुख्‍यमंत्री

Lulu mall detail in Hindi | lulu mall Lucknow in Hindi

द्रौपदी मुर्मू की जाति क्‍या है

द्रौपदी मुर्मू उड़ीसा के संथाल आदिवासी समाज से ताल्‍लुक रखती है।

द्रोपदी मुर्मू का जन्‍म कब हुआ था

द्रोपदी मुर्मू का जन्‍म 20 जून 1958 को हुआ था

द्रोपदी मुर्मू कहा की राज्‍यपाल रह चुकी है

द्रोपदी मुर्मू झारखंड की राज्‍यपाल रह चुकी है

द्रौपदी मुर्मू के बेटे की मौत कैसे हुई

द्रोपदी मुर्मू के बेटे की मौत एक सड़क हादसे में हुई

द्रौपदी मुर्मू के पति की मौत कब हुई

द्रौपदी मुर्मू के पति की मौत 2014 में हुई

द्रौपदी मुर्मू किस अध्‍यात्‍मिक सस्‍थान से जुड़ी हुई है

द्रौपदी मुर्मू ब्रह्माकुमारी आश्रम से जुड़ी हुई है

द्रौपदी मुर्मू भारत की कौन सी राष्‍ट्रपति है

द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्‍ट्रपति बनी है। इसके अलावा वो भारत की दूसरी महिला राष्‍ट्रपति होने के साथ देश की पहली आदिवासी राष्‍ट्रपति भी बन गई है।

Share and Enjoy !

Shares

1 thought on “India ka new President Draupadi Murmu kaun hai | भारत की नई राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कौन है”

Leave a Reply