Most Dangerous family, दोस्तों इंसानों की खास बात यही होती है कि वह अपनी फैमिली के साथ रहना पसंद करते हैं। हम जब अपनी फैमिली (Dangerous family) की बात करते है तो हमारा हृदय प्रेम और करूणा से भर जाता है और हम बहुत ज्यादा भावुक हो जाते है। हर किसी के लिए अपना परिवार बहुत कुछ या कहिए कि सब कुछ होता है। लेकिन दोस्तों इस दुनिया में कुछ ऐसे परिवार भी है जिनके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे कि ऐसे परिवार भी इस दुनिया में रहते हैं या इस दुनिया में रहने वाले लोगो के परिवार ऐसे भी हो सकते है। आप इन परिवारों को दुनिया के सबसे अनोखे परिवार को कह सकते हो।
Happy Birthday Kareena story | करीना कपूर खान की कहानी
Most Dangerous family : 1. Chana family
दोस्तो तो चलिये तो हम हम आपको दुनिया की 10 सबसे खतरनाक फैमिली के बारे में बताते हैं। सबसे पहले हम आपको एक ऐसे परिवार के बारे में बताते है जिसको दुनिया में chana family के नाम से जाना जाता है। इस chana family की खास बात यह है कि यह भारत का सबसे बड़ा परिवार है।

आपको जानकर ताज्जुब होगा कि इस परिवार के मुखिया जिओना चाना की 38 पत्नियां और 89 बच्चे हैं अगर इनके घर की बात करें इनका परिवार 100 कमरों और 4 मंजिलों अपने मकान में रहता है। इतना ही नहीं चाना 89 बच्चों में से कई बच्चों की शादी हो चुकी है और उनके भी बच्चे हैं। चाना की 14 बहुऐं और 37 पोती पोतिया है। इस तरह इस परिवार में कुल मिलाकर 200 सदस्य है। मिजोरम की पहाड़ियों पर रहने वाला यह परिवार पूरी तरीके से आत्मनिर्भर है इस परिवार का हर सदस्य किसी ने किसी व्यापार में लगा हुआ है। इस परिवार की महिलाएं भी अपनी पूरी लगन के साथ खेती करके घर चलाने में अपना योगदान देती है।
Manoj muntashir kaun hai | मनोज मुंतशिर कौन है
अब परिवार इतना बड़ा है तो जाहिर है खाने का इंतजाम भी खास करना होता होगा। इतने बड़े परिवार के लिए राशन का इंतजाम करना और उसको बनाना भी बड़ा टास्क है। चाना की पहली पत्ती घर की मुखिया के तौर पर काम करती हैं और किसे क्या काम करना है उसका बंटवारा वहीं करती हैं। घर की सारी महिलाएं एक साथ मिलकर खाना बनाती हैं। एक दिन में करीब 100 किलो चावल, 60 किलो आलू और करीब 40 किलो चिकन बनता है। एक ही परिवार में 200 से भी ज्यादा सदस्य होने की वजह से यह बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुका है।
Most Dangerous family : 2. vampire family
वैंपायर सिर्फ फिल्मों में ही होते हैं। हकीकत की दुनिया में वैंपायरों का कोई वजूद नही है। वेल दोस्तों अगर आपने वैंपायर की जिंदगी पर आधारित फिल्म twilight देखी है तो आपने उस में देखा होगा कि कि वैंपायर किस तरह से इंसानों की दुनिया में इंसान बनकर रहते हैं। फिलहाल यह तो हो गई फिल्मों की बात। अब तो हम आपको बताने वाले हैं वह जानकर आपके पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाएगी। हम आपको असली दुनिया की वैंपायर फैमिली से मिलवाने वाले हैं। जी हां दोस्ताे हकीकत की दुनिया में भी वैंपायर्स मौजूद है।
क्या खुद को बूढ़ा होने से रोका जा सकता है
आज हम आपको एक ऐसे कपल के बारे में बताने जा रहे हैं जो खुद को वैम्पायर्स मानते हैं। वहीं सबसे हैरानी की बात तो ये है कि ये कपल दूसरे लोगों का नहीं बल्कि एक दूसरे का खून पीते हैं। ब्रिटेन के इस कपल का नाम लिया बेनिनगॉफ और आरो ड्रवेन हैं। लिया 20 साल की और आरो की उम्र 38 साल। दोनों इस बात का दावा करते हैं कि दोनों वैम्पायर्स हैं।

आपको बता दें कि दोनों की मुलाकात एक डेटिंग साइट के जरिए हुई थी। दोनों को ही ब्लैक एंड वाइट जिंदगी जीना पसंद था और इसलिए दोनों एक दूसरे के काफी नज़दीक आ गए। एक इंटरवूयू में लिया ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि एक दिन ड्रवेन ने उनके सामने व्लड शेयरिंग का प्रस्ताव रखा और कहा कि ऐसा करने से दोनों का रिश्ता मजबूत हो जाएगा। हालांकि लिया को ये बात थोड़ी अजीब लगी लेकिन फिर भी उन्होंने ड्रवेन की बात ली। इसके बाद ड्रवेन ने अपने हाथ को काटा और लिया को खून पीने के लिए। इसके बाद लिया ने भी खुद को काटा और ड्रवेन ने उनका खून पिया।
दोनों की मानें तो ऐसा करने से दोनों जादुई अनुभव हुआ जिसके बाद से दोनों ने एक दूसरे का खून पीने का नियम बना लिया। बता दें कि दोनों सप्ताह में एक बार अपने शरीर से खून निकालकर एक दूसरे से शेयर करते है और कभी-कभी तो सीधा वैम्पायर स्टाइल में खून पीते हैं।
Most Dangerous family : 3.rapunzel family
दोस्तो ये तो आपको मालुम ही होगा कि लंबे बालों को महिलाओं की खूबसूरती से जोड़ा जाता है। कहते हैं पुरुष भी लंबे बाल वाली महिलाओं की ओर ही ज्यादा आकर्षित होते है। लेकिन आप अपने आसपास नजर दौडाये तो भी आपको लंबे बालों वाली महिलाएं देखने नहीं मिलती। लेकिन अब हम आपको एक ऐसे परिवार से बनाने वाले हैं जिसमें पूरी परिवार की बाल काफी लंबे हैं। जी हा दोस्तो हम बात कर रहे हैं Rapunzel family की।
दुनिया में सबसे लंबे बाल होने का रिकॉर्ड जिस एक फैमिली के नाम है वह 43 साल की Tere Lynn Svetlecich की फैमिली है। बेहद लम्बे बालों वाली 43 साल की Tere Lynn की तीन बेटिया है। उनकी तीनों बेटियों के बाल भी उनकी तरह लंबे और घने है। एक बार अपने लंबे बालों की वजह से पूरे दुनिया में फेमस है। दुनिया भर के कई बड़े ब्रांड इनके साथ काम करना चाहते हैं। अपने लंबे और घने बालों की वजह से ही यह जहां भी जाता है वहां आसानी से लोगों के जरिए पहचान लिया जाता है। अगर Tere Lynn के बालों की लम्बाई की बात करे तो इनके बाल 75 इंच लम्बे है। अब दोस्तों जब के इतने लंबे बाल हो वो अपने बालों का कैसे ख्याल लगता होगा यह आप समझ ही सकते हैं।

Most Dangerous family : 4. Stephanie family
दोस्तों आपको एक ऐसे परिवार के बारे में बताते हैं जिनको देखने के बाद आपको लगेगा कि क्या यह वाकई में मां बेटे हैं यह इनके बीच कुछ और रहता है। दोस्तों इस वीडियो में आप जिस महिला को देख रहे हैं उसका नाम है stephanie seymour। stephanie seymour अमेरिका की एक मशहूर मॉडल है। इस वीडियो में वह समंदर के किनारे अपने बेटे को किस करते हुए दिखाई दे रही है। जब यह फोटो इंटरनेट पर वायरल हुआ तो दुनिया भर में stephanie seymour की आलोचना हुई। कोई मां अपने बेटे के साथ इस तरह कैसे intimate हो सकती है। फिलहाल इस वीडियो को लेकर उनकी बेटे का कहना है कि वह एक गे है इसलिए उनका अपनी मां के साथ एक अलग तरीका होता है। फिलहाल सच्चाई चाहे कुछ भी हो। इस वायरल फोटो में stephanie को दुनिया भर में काफी ज्यादा फेमस कर दिया।
दोस्तो आपने ऐसे लोगो को तो जरूर देखा होगा जिनका कद काफी छोटा होता है। आम बोलचाल की भाषा में छोटे कद वाले लोगो को बौना कहा जाता है। फिलहाल आज हम आपको ऐसे परिवार के बारे में बताने वाले है जिस परिवार का हर सदस्य बौना है। हैदराबाद की रहने वाली चौहान फैमिली के साथ ऐसा ही है। परिवार के 11 में से 9 सदस्य बौने हैं। सभी आनुवंशिक विकार एकोनड्रोप्लासिया से पीड़ित हैं, जिसमें व्यक्ति की लंबाई नहीं बढ़ती। चौहान परिवार जब साथ बाजार निकलता है तो लोगों की नजर उन्हीं पर ठहर जाती है।
Most Dangerous family : 5. Dwarf family
परिवार के मुखिया, 52 वर्षीय राम राज बताते हैं। ‘हम जब भी कहीं निकलते हैं, लोगों की भीड़ से घिर जाते हैं। वो हमसे तरह-तरह के सवाल पूछते हैं। मसलन, आप इतने छोटे क्यों हो? कहां से आए हो? हर कोई कमेंट करता है।’ राम राज विवाह स्वागतकर्ता का काम करते हैं। मतलब, बैंक्वेट हॉल आदि के बाहर खड़े होकर मेहमानों का स्वागत करते हैं। लेकिन अब भी नौकरी की तलाश कर रहे है क्योकि उनका परिवार काफी बड़ा है इसलिए उनकी जरूरतों पूरी नही हो पाती। रामराज के परिवार को छोटा कद होने की वजह से काफी परेशानियां उठानी है। उनका कहना है कि कोई उन्हें नौकरी देने के लिए तैयार नहीं होता। जो भी मिलता है, पूछता है कि आखिर कैसे आप काम करोगे? राम राज की 27 वर्षीय बेटी अंबिका अकाउंटेंट की नौकरी करना चाहती है लेकिन उसी विकार से पीड़ित है, जो पिता से उसे मिला। उसे भी नौकरी तलाशने में कठिनाई हो रही है। अंबिका के मुताबिक, वह इसलिए रिजेक्ट कर दी जाती है, क्योंकि लंबी नहीं है।

अंबिका का छोटा भाई टेलीफोन बूथ में करता है और बड़े भाई की पत्नी टेलर है। जैसे-तैसे सब गुजारा कर रहे हैं। राम राज कहते हैं, ‘यह विकार पुरुषों के लिए तो उतनी बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन बेटियों की चुनौती बड़ी है।’ छोट कद होने की वजह से उनकी शादी भी नही हो पा रही है।
21 लोगों के इस परिवार में 18 बौने थे। इनमें राम राज उनकी सात बहनें और तीन भाई बौने थे। कई तो अब गुजर भी चुके हैं। यह परिवार शारीरिक समस्याओं से भी जूझ रहा है। ज्यादातर के पैर कमजोर हैं। अंबिका के छोटे भाई को तो चलने के लिए सहारे की जरूरत पड़ती है। खास बात यह है कि राम राज की पत्नी की लंबाई सामान्य है, लेकिन उनका कोई बच्चा लंबा नहीं हुआ।
Most Dangerous family : 6. The marshal family
दोस्तों आज हम आपको एक ऐसी फैमिली के बारे में बताने वाले हैं जिसे दुनिया the fake body family भी कहती है। जी हां दोस्तों हम जिस फैमिली की बात कर करने वाले है उसका नाम है the marshal family। वीडियो में आप दिन पांच लड़कियों को देख रहे हैं उनमें से एक मां है और चार उसकी लड़कियां।
इन मां बेटियों की खास बात ये है कि इन्होने ब्रेस्ट के साइज को बढाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। इनका मानना है कि लडकियो की सफलता काफी हद तक उनके ब्रेस्ट के साइज पर निर्भर करती है। इन लोगो का ये भी मानना है कि एक ब्रेस्ट का साइज ही लडकी को सुन्दर और आकर्षण बनाता है। फिलहाल इस परिवार की मुखिया जो इन लड़कियों की मां है उन्होंने खुद कई बार अपने शरीर की प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।

Most dangerus family: 7.The Dugger family
दोस्तों अब आपको एक ऐसे फैमिली कपल से मिलाने वाले हैं जो कि कुल 19 बच्चे हैं। जी आपने बिल्कुल सही सुना हम बात कर रहे हैं dugger family की। आप अब आप सोचते होंगे कि एक मां बाप 19 बच्चो को कैसे पैदा करते हैं । वेल हम आपको बता दें कि ऐसा तो पॉसिबल है इन लोगों ने किसी और का का प्रोडक्शन लेने से इनकार कर दिया। एक फैमिली में इतने सारे बच्चे होने की वजह से ये फैमिली काफी ज्यादा फेमस है। इस परिवार में 10 लड़के और 9 लड़कियां है। खास बात यह है कि अभी भी dugger family का शो ऑन है। हो सकता है कि अगले साल इस परिवार के सदस्यों की सख्या 19 से 20 हो जाये।

तो दोस्तो ये थी 6 दुनिया की सबसे अजीबों गरीब और खतरनाक फैमिली। हमे पूरी उम्मीद है कि आपको हमारा ये लेख पसन्द आया होगा। हमारे इस लेख को पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद

इशात जैदी एक लेखक है। इन्होने पत्रकारिता की पढाई की है। इशात जैदी पिछले कई सालों से पत्रकारिता कर रहे है। पत्रकारिता के अलावा इनकी साहित्य में भी गहरी रूचि है।