Tiranga fahrane ke niyam kya hai | तिरंगा फहराने के नियम क्‍या है

tiranga fahrane ke niyam kya hai, indian flag rules and regulation, rashtriya dhwaj fahrane ke niyam, jhanda fahrane ka sahi tarika, tiranga fahrane ka samay 2022,tiranga kya hai, rashtriya dhwaj kab fahraya jata hai, new rules for tiranga 2022, rules of hosting the tricolor in hindi

हमारे राष्‍ट्रीय ध्‍वज तिरंगा हमारे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। हम सब देशवासी अपने राष्‍ट्रीय ध्‍वज तिरंगे को बहुत सम्‍मान करते है। वैसे तो हर साल 15 अगस्‍त के मौके पर अपने घरो में तिरंगा फहराते है। लेकिन इस साल 15 अगस्‍त हमारे लिए बेहद खास दिन होने वाला है क्‍योकि हम अपने देश का 75वां स्‍वतंत्रता दिवस मनाने वाले है। 15 अगस्‍त 2022 को हमारे देश को आजाद हुए 75 साल पूरे होने वाले है इसीलिए इस साल हम आजादी का अमृत महोत्‍सव बनाने वाले है।

देशवासियों के अन्‍दर देशप्रेम का भाव जागृत करने के लिए इस साल भारत सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान का ऐलान कर दिया है। जिसके तहत देश के करीब 20 करोड़ लोग 13 से 15 अगस्‍त के बीच अपने घरो की छतो पर तिरंगा फहराने वाले है। आजादी के बाद स्‍वतंत्रता दिवस यानि कि 15 अगस्‍त को ऐसा पहली बार होगा। जब इतनी बड़ी सख्‍या में लोग अपनी छतो पर तिरंगा फहराते हुए दिखाई देगे। इसी बात को ध्‍यान में रखते है।

आज इस लेख में हम आपको तिरंगा फहराने के कुछ ऐसे नियमो के बारे में बताने वाले है जो आपको पता होना बहुत जरूरी है। तिरंगा फहराने के इन सभी नियमो भारतीय ध्‍वज संंहिता 2002 में लिखा गया है। तिरंगा फहराने को लेकर नियम क्‍या है। आइये जानते है।

Tiranga fahrane ke niyam

Tiranga fahrane ke niyam kya hai

  1. भारतीय ध्‍वज संंहिता-2002 को 26 जनवरी 2002 को लागू किया गया था। इस भारतीय ध्‍वज संहिता-2002 में तिरंगा फहराने को लेकर कई नियम बनाये गये है जो कि इस प्रकार है।
  2. यदि खुल मैदान में तिरंगा फहराया जा रहा है तो इस बात का ध्‍यान रखना है कि तिरंगे को हमेशा सूरज उगने के बाद ही फहराना है और सूरत ढलने के बाद तिरंगे को उतार देना है। खुल मैदानो में अंधेरे में तिरंगे को नही फहराया जा सकता।
  3. अगर रात में तिरंगा को फहराना है तो उसकी ऊचाई काफी ज्‍यादा होने चाहिए और उसके आसपास इतनी लाइट होनी चाहिए कि तिरंगे में मौजूद सभी तीन रंग दूर से दिखाई देने लगे।
  4. तिरंगे को जानपूछकर पानी में नही डालना चाहिए और ना ही उसे गन्‍दा करने की कोशिश करनी चाहिए।
  5. जब तिरंगे का प्रर्दशन किसी मंच पर किया जाये तो सभी सुनने वालो का मूंह तिरंगे की तरफ होना चाहिए।
  6. सभी सरकारी भवनो पर तिरंगे को रविवार और अन्‍य छुट्टियो के दिनो में भी फहराया जा सकता है लेकिन नियम ये है कि सुयास्‍त होने से पहले तिरंगे को उतार देना चाहिए।
  7. तिरंगे को हमेशा सीधी अवस्‍था में फहराना चाहिए है। जब तक कोई बड़ा राष्‍ट्रीय शोक ना हो। तिरंगे केा नही झुकाना चाहिए।
  8. कोई भी तिरंगे के रंग से अपनी कार की छत को नही रंग सकता और ना ही तिरंगे की ड्रेस बनाकर अपने शरीर पर लपेटा जा सकता है।
  9. जब भी कही तिरंगे को फहराया जाये तो उसे ऐसी जगह पर लगाया जाये जहा से वो स्‍पष्‍ट रूप से दिखाई दे।
  10. फटा या मैला तिरंगा नही फहराया जा सकता। यदि तिरंगा फट गया है और दोबारा से ठीक नही हो सकता तो उसे कही एकांत में सम्‍मानजनक तरीके से पूरा नष्‍ट किया जा सकता है।
  11. किसी अन्‍य प्रतीकात्‍मक झन्‍डे को तिरंगे साथ, तिरगे से ऊचा नही फहरा सकते। अगर कभी तिरंगे के साथ किसी अन्‍य झन्‍डे को फहराया जाये तो उसे हमेशा तिरंगे से नीचे होना चाहिए
  12. तिरंगे के ऊपर कुछ भी नही लिखा या छापा जा सकता है
  13. केवल हाथो से बुने हुए कपड़ो, रेशमी कपड़ो या कपास का तिरंगा ही फहराया जा सकता है।
  14. तिरंगे को लम्‍बे समय तक लटकाकर नही रखा जा सकता और ना ही तिरंगे को 90 डिग्री पर घुमाया जा सकता है।
  15. जब तिरंगा फहराया जाये तो उसका केसरिया रंग सबसे ऊपर होना जरूरी है। तिरंगे को कभी भी उल्‍टा नही फहराया जा सकता।
  16. जो तिरंगा फहराया जा रहा है उसका अनुपात हमेशा 3:2 होना चाहिए। इसका मतलब ये है कि तिरंगे की लम्‍बाई 3 फिट और उसकी चोढाई 3 फिट होनी चाहिए।
  17. कोई भी आम इंसान अपने वाहन पर तिरंगा नही लगा सकता
  18. कागज से बने तिरंगे सिर्फ महत्‍वपूर्ण राष्‍ट्रीय और सामाजिक अवसरो और राष्‍ट्रीय खेलो के दौरान ही फहराये जा सकते है।
  19. तिरंगो को किसी भी तरह की सजावट के लिए इस्‍तेमाल नही किया जा सकता।
  20. तिरंगे के सफेद रंग के बीच में अशोक चक्र में 24 तिल्लियो का होना जरूरी है।
  21. भारतीय ध्‍वज संहिता 2002 में केवल इन सम्‍मानित लोगो को ही अपने कार पर तिरंगा लगाने के विशेष अधिकार दिये है। अपनी कार पर तिरंगा लगाने के विशेष अधिकार पाये इन लोगो की सूची इस प्रकार है।
  1. राष्ट्रपति
  2. उप राष्ट्रपति
  3. राज्यपाल
  4. उप राज्यपाल
  5. प्रधानमंत्री
  6. अन्य केबिनेट मंत्री
  7. केंद्र के राज्य मंत्री
  8. उप मंत्री मुख्यमंत्री
  9. केबिनेट मंत्री
  10. लोकसभा अध्यक्ष
  11. राज्यसभा और लोकसभा उपाध्यक्ष
  12. विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों के अध्‍यक्ष
  13. भारत के मुख्य न्यायाधीश
  14. हाईकोर्ट के न्यायाधीश

भारतीय ध्‍वज संहिता की पीडीएफ पाने के लिए यहां क्लिक करे

हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा फहराने के नये नियम क्‍या है

हर घर तिरंंगा अभियान के तहत 13 अगस्‍त से 14 अगस्‍त के बीच 20 करोड़ लोग अपनी घरो की छतो तिरंगा फहराने वाले है। इस अभियान को ध्‍यान में रखते हुए भारतीय ध्‍वज संंहिता-2002 में कुछ बदलाव किये गये है। जो कि इस प्रकार है।

  1. भारती ध्‍वज संहिता 2002 में पॉलिस्‍टर कपड़े से बने हुए तिरगें को फहराने पर पांबदी थी। लेकिन हर घर तिरंगा अभियान के लिए इस नियम में बदलाव कर दिये गये है। नये नियम के अनुसार अब मशीन से तैयार पॉलिस्‍टर तिरंगे को भी फहराया जा सकता है।
  2. पहले जहा सूर्यास्‍त के बाद झंडा फहराने की परमीशन नही थी। लेकिन अब रात में भी झन्‍डा फहराया जा सकता है। नये नियम के मुताबिक अब तिरंगे को फहराने के लिए समय की कोई पांबदी नही है।

हर घर तिरंगा अभियान के बारे में विस्‍तार से जानने के लिए यहां क्लिक करे

Tiranga fahrane ke niyam kya hai

राष्‍ट्रीय ध्‍वज कब फहराया जाता है

तिरंगा हमारे देश के राष्‍ट्रीय सम्‍मान का प्रतीक है। वैसे तो तिरंगे को सभी तरह के राष्‍ट्रीय उत्‍सवो के दौरान फहरा सकते है लेकिन हम अपने राष्‍ट्रीय ध्‍वज तिरंगे अपने राष्‍ट्रीय पर्वो जैसे 15 अगस्‍त और 26 जनवरी के दौरान फहराते है। 15 अगस्‍त के मौके पर हमारे देश के पीएम नरेन्‍द्र मोदी खुद लाल किले पर झन्‍डा फहराते है। 15 अगस्‍त लाल किले पर तिरंगा फहराने का समय सुबह 7 बजे से 7:30 के बीच का होता है। पीएम मोदी इस साल 15 अगस्‍त 2022 में भी इसी समय अंतराल में लाल किले पर तिरंगा फहराने वाले है। 15 अगस्‍त के अलावा भी लाल किले के ऊपर हर दिन 24 घन्‍टे तिरंगा लगा हुआ होता है।

रात में तिरंगा फहराने के नियम क्‍या है

भारतीय ध्‍वज संहिता 2002 के तहत रात में आम लोगो को अपने घरो में तिरंगा फहराने की अनुमति नही थी। इस नियम के अनुसार सूरज ढलने के बाद तिरंगा आम नागरिक अपने घरो या निजि सस्‍थानों में तिरंगा नही फहरा सकते है। लेकिन अब इस नियम में बदलाव कर दिया है। अब इस देश के आम नागरिक भी 24 घन्‍टे यानि कि रात में भी तिरंगे को अपनी छतो पर फहरा सकेगे। लेकिन तिरंगा फहराते वक्‍त आपको इस बात का ध्‍यान रखना है कि आप जूता ना पहने हुए हो। तिरंगा हमारे देश का राष्‍ट्रीय प्रतीक है इसलिए इसको हमेशा अपने जूतो को उतारकर ही फहराना चाहिए।

भारतीय ध्‍वज का अपमान करने पर सजा का प्रावधान क्‍या है

किसी भी भारतीय नागरिक को अपने राष्‍ट्रीय ध्‍वज तिरंगे का अपमान करने का अधिकार नही है। अगर कोई भी भारतीय नागरिक अपने देश के राष्‍ट्रीय ध्‍वज तिरंगे का अपमान करते हुए पकड़ा गया तो उसके ऊपर भारतीय ध्‍वज आचार संहिा और राष्‍ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियत 1971 की धारा-2 के तहत कार्रवाही हो सकती है। इस कार्यवाही के तहत 3 साल की सजा और जुर्माना या भी दोनो भी हो सकता है।

तिरंगे में मौजूद तीन रंग किस चीज के प्रतीक होते है

हमारे तिरंगे में सबसे ऊपर केसरिया बीच में सफेद और सबसे नीचे गहरा हरा रंग होता है। इसके अलावा तिरंगे में बीच के सफेद रंग के बीचो बीच नीले रंग का अशोक चक्र होता है जिसमें 24 तिल्लियां होती है। इन तीनो रंगो और इस अशोक चक्र का मतलब क्‍या होता है। आइये जानते है।

  1. केसरिया रंग- तिरंगे झन्‍डे के सबसे ऊपर मौजूद केसरिया रंग त्‍याग और बलिदान का प्रतीक है।
  2. सफेद रंंग- तिरंगे झन्‍डे के बीच में मौजूद सफेद रग शांति एकता और सच्‍चाई का प्रतीक है।
  3. हर रंग- तिरंंगे झन्‍डे के सबसे नीचे मौजूद हरा रंग विश्‍वास और उर्वतरा का प्रतीक है।

भारतीय राष्‍ट्रीय ध्‍वज तिरगें को किसने डिजाइन किया था

भारतीय राष्‍ट्रीय ध्‍वज तिरंगे को डिजाइन करने वाले का नाम पिंगली वेंकैया है। पिंगली वेंकैया आन्‍ध्रप्रदेश के रहने वाले थे जिन्‍होने 1916 से 1921 के बीच कई देशों के राष्‍ट्रीय ध्‍वज पर गहरी रिसर्च करके भारतीय राष्‍ट्रीय ध्‍वज को डिजाइन किया था।

Tiranga fahrane ke niyam kya hai सारांश

इस लेख में हमने आपको बताया कि Tiranga fahrane ke niyam kya hai। हमे पूरी उम्‍मीद है कि आपको हमारा ये लेख पसन्‍द आया होगा।

ये भी पढ़े-

ashok stambh history in hindi | अशोक स्‍तम्‍भ का इतिहास क्‍या है

Biography of apj abdul kalam in Hindi | एपीजे अब्‍दुल कलाम का जीवन परिचय

10 motivational quotes of APJ Abdul Kalam in Hindi | एपीजे अब्‍दुल कलाम के 10 अनमोल विचार

Shihab chottur kaun hai | Full jankari shihab chottur from kerala to makka

भारतीय तिंरगा किस व्‍यक्ति ने बनाया था

भारतीय तिरंगे को बनाने वाले का नाम पिंगली वेंकैया है। पिंगली वैकेया आन्‍ध्रप्रदेश के थे

तिरंगे में शक्ति का सूचक कौन सा रंग है

तिरंगे में शक्ति का सूचक केसरिया रंग है

एशिया का सबसे ऊचा तिरंगा कहा फहरा रहा है

.एशिया का सबसे ऊचा तिरंगा

एशिया का सबसे ऊचा तिरंगा हिन्‍दुस्‍तान पाकिस्‍तान के अटारी बार्डर पर है। यहा जो तिंरगा फहर रहा है उसकी ऊचाई तकरीबन 460 फीट है। 


Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply