Top 5 most expensive players in IPL history, IPL 2023 का मंच बहुत जल्द सजने वाला है। क्रिकेट की इस सबसे बड़ी लीग में दुनिया भर के खिलाड़ी भाग लेते है। आईपीएल में भाग लेने वाले खिलाडियों में से कुछ खिलाडी ऐसे भी होते है जिन्हे अलग अलग टीमे काफी महगे दामो में खरीदकर अपनी टीम का हिस्सा बनाती है। आज हम आपको आईपीएल के इतिहास के 5 ऐसे ही सबसे महगे क्रिकेटर्स के बारे में ही बताने वाले है जिन्हे आईपीएल की अलग अलग टीमो ने काफी पैसे खर्च करके अपनी टीम का हिस्सा बनाया। IPL Most Expensive Players List में कुछ नाम ऐसे भी है जो आपके फेवरेट हो सकते है। इस लेख में हम आपको ये भी बतायेगे कि most expensive player in ipl history कौन है। अपको बता दे कि इस साल हुए IPL auction 2023 में सैम करन को किग्स इलेवन पंजाब ने 18.50 करोड़ में खरीदकर उन्हे आईपीएल का इतिहास का सबसे महंगा क्रिकेटर बना दिया। सैम करन से पहले ये 5 क्रिकेटर थे जिन्हे आईपीएल में सबसे महंगा खरीदा गया था।
Top 5 most expensive players in IPL history
1. क्रिस मॉरिस

Top 5 most expensive players in IPL history की इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है क्रिस मॉरिस का। क्रिस मॉरिस को आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने काफी पैसे खर्च करके अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। साउथ अफ्रीका के इस क्रिकेटर को खरीदने के लिए राजस्थान रायल्स ने 16.5 करोड़ रूपये खर्च किये थे। इस खिलाडी को खरीदने के लिए कई टीमो में होड़ देखने को मिली थी लेकिन बाद में राजस्थान रायल्स ने इतनी ज्यादा बोली लगा दी कि और कोई टीम उसके ऊपर बोली नही लगा पाई। इस तरह क्रिस मॉरिस आईपीएल के इतिहास के दूयरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गये। आईपीएल में इतनी ज्यादा रकम अब तक केवल सैम करन को मिली है ।
2.युवराज सिंह

Top 5 most expensive players in IPL history में दूसरा नाम आता है युवराज सिंह का। युवराज सिंह को 2015 में हुइ नीलामी के दौरान दिल्ली डेविल्स ने 16 करोड़ रूपये में खरीदा था। तब वो आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गये थे। लेकिन बाद में क्रिंस मॉरिस ने उनका ये रिकार्ड तोड़ दिया। दरअसल उस वक्त युवराज सिंह अपनी पूरी फार्म में चल रहे थे और उनकी डिमांड काफी ज्यादा थी। दिल्ली डेयरडेविल्स ने युवराज को काफी महगे दामो में खरीदा तो जरूर था लेकिन वो उस सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलते हुए कोई खास प्रभाव नही छोड पाये। यही वजह है कि दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हे एक सीजन के बाद ही रिलीज कर दिया था।
3.पैट कमिंस

आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाडियों की इस लिस्ट में तीसरे नम्बर पर जिस क्रिकेटर का नाम आता है उसका नाम है पैट कमिंस। पैट कमिंस को आईपीएल 2020 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.50 करोड़ की भारी भरकम रकम खर्च करके अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। पैट कमिंस ने आईपीएल में खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए काफी अच्छा प्रर्दशन भी किया है।
4. ग्लैन मैक्सवेल

आस्ट्रेलिया के दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी ग्लैन मैक्सवेल भी आईपीएल के इतिहास के सबसे महगे खिलाडियों में से एक है। ग्लैन मैक्सवेल को आईपीएल 2021 की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैगलौर ने 14.25 करोड़ की भारी भरकम रकम खर्च करके अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। मैक्सवेल आईपीएल 2020 में सबसे महगे खिलाड़ी होने के बाद अच्छा प्रर्दशन नही कर पाये। आईपीएल 2020 में उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा। हालाकि 2021 और 2022 में उन्होने अपनी फार्म में वापसी की। 2021 में उन्होने अपनी टीम के लिए काफी रन बनाने के साथ साथ विकेट भी लिये।
5.गौतम गंभीर

आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाडियों की इस लिस्ट में गौतम गम्भीर का नाम भी आता है। गौतम गम्भीर को 2014 में केकेआर ने 14.9 करोड़ रूपये खर्च करके अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। गौतम गंभीर के केकेआर में जुड़ने के बाद ही इस टीम की किस्मत पूरी तरह से बदल गई थी। केकेआर की तरफ से खेलते हुए गौतम गंभीर ने अपने पहले सीजन में ही 15 मैचो में 34.36 की औसत से 378 रन बनाये थे।
Top 5 most expensive players in IPL history
1. सैम कुरेन | 18.50 करोड़ रूपये |
2. क्रिस मॉरिस | 16.5 करोड़ रूपये |
3. युवराज सिंह | 16 करोड़ रूपये |
4. पैट कमिंस | 15.50 करोड़ |
5. ग्लैन मैक्सवेल | 14.25 करोड़ |
ये भी पढ़े-
Shahbaz Ahmed biography in hindi | क्रिकेटर शाहबाज अहमद का जीवन परिचय
Kuldeep Yadav Biography in hindi | कुलदीप यादव का जीवन परिचय
क्रिकेटर प्रवीण ताम्बे की कहानी | 41 साल में डेब्यू करने वाले प्रवीण ताम्बे कौन है
आईपीएल के इतिहास का अब तक सबसे महंगा क्रिकेटर कौन है
आईपीएल के इतिहास के अब तक के सबसे महंगे क्रिकेटर का नाम सैम करन है। सैम करन को किग्स इलेवन पंजाब ने 18.50 करोड़ में खरीदा है।
आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे भारतीय क्रिकेटर का नाम क्या है
आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे भारतीय क्रिकेटर का नाम युवराज सिंह है। युवराज सिंह को 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रूपये में खरीदा था।
आईपीएल 2023 में किस खिलाड़ी को सबसे महगे दामो में खरीदा गया है
आईपीएल में सैम करन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 18.50 करोड़ में खरीदा है।

इशात जैदी एक लेखक है। इन्होने पत्रकारिता की पढाई की है। इशात जैदी पिछले कई सालों से पत्रकारिता कर रहे है। पत्रकारिता के अलावा इनकी साहित्य में भी गहरी रूचि है।