who is mehak malik, आमतौर पर दुनिया में इन्सानों को जिस्मानी तौर पर दो रूपो में पहचाना जाता है। मर्द या फिर औरत। इन्सान किसी इन्सान को इन्ही दो भौतिक स्वरूप में जानता और पहचानता है। एक मर्द की पहचान उसके शरीरिक बल से और एक औरत की पहचान उसकी खूबसूरती से की जाती है। लेकिन क्या कुदरत भी हम इन्सानों को केवल इन्ही दो रूपों में पहचानती है। क्या कुदरत के नियम भी इन्सानों के लिए मर्द और औरत की बाइनरी में बटे हुए है।
mehak malik kaun hai
हम अपनी बात को आगे बढाये। इससे पहले हम आपको मिलवाना चाहते है महक मलिक (who is mehak malik) से। महक मलिक पाकिस्तान की है। दिखने में बला की खूबसूरत है। महक जितनी खूबसूरत है उतना ही खूबसूरत इनका डॉस है। इन्हे डांसिग में महारत हासिल है। इनके डॉस की चर्चा आजकल दुनिया भर में हो रही है।
एक बेहद औसत परिवार से ताल्लुक रखने वाली महक (who is mehak malik) की गिनती आज पाक के मशहूर कलाकारों में होती है। इनके चाहनो वालों की सख्या लगातार बढ रही है। महक को जो भी एक बार देख लेता है वो इनका दीवाना हो जाता है। पहले आप महक मलिक की तस्वीरों देख लीजिये फिर हम अपनी बात को आगे बढाते है।

पाकिस्तान में बेहद मशहूर है महक मलिक
हम जिस महक मलिक की बात कर रहे है वो दरअसल लडकी नही है। वो ट्रासजेंडर है। हिन्दी में बोले तो हिजडा, खसरा, खुसरा, छक्का। यही वो लव्ज है जिनसे हम आमतौर पर किसी ट्रासजेंडर को बुलाते है। वही जो हमारी शादी बारातों में अपनी ढोलक लेकर नाचने गाने आ जाते है। शादी बारातों में इनका आने को हमे अपना सरदर्द समझते है। जिनके आने से हमे लगता है कि वेबजह हमे अपनी जेब को ढीला करना पड़ेगा।
वापस महक मलिक (mahak malik) पर आते है। महक मलिक के 4 भाई है। वो भी बचपन में एक लडका ही थी। जब वो अपने बचपन के दिनों में थी तो लोग उनके चलने से लेकर बोलने के स्टाइल तक की मजाक बनाया करते थे। पहले तो उन्हे ये सब समझ में नही आता था कि लोग उनकी क्यो मजाक बना रहे है।
लेकिन धीरे धीरे उन्हे ये अहसास होने लगा कि वो बाकी लोगो की तरह नही है। बाद में अपने अनुभव से उन्हे ये समझ में आ गया कि वो गलत जिस्म में पैदा हो गई है। उनका जिस्म तो मर्द का है लेकिन उस जिस्म में एक औरत रहती है।
10 Motivational books in hindi | जिन्दगी में अगर कुछ करना है तो इन 10 मोटीवेशनल किताबों को जरूर पढे

महक मलिक (who is mehak malik) को जब ये बात समझ में आई तो वो 11 साल की हो चुकी थी। उन्होने ये बात अपनी परिवार को बताई। उनकी कोई बहन नही थी इसलिए एक लडकी होना क्या होता है। ये बात उनके भाइयों को समझ में नही आई। उनके मा-बाप भी ज्यादा पढे लिखे नही थे। इसलिए वो भी महक मलिक को परेशानी को नही समझ पाये।
कोई अपने आप को कितना भी बदलना चाहे लेकिन अपनी फितरत को कभी नही बदल सकता। महक मलिक के साथ भी ऐसा ही हुआ। वो लडके से कब लडकी बन गई। उन्हे खुद भी समझ नही आया। उनका परिवार भी एक वक्त के बाद ये कबूल करने के लिए मजबूर हो गया कि वो एक लडकी है।
Akshay kumar story in hindi | अक्षय कुमार एक्टर कैसे बने
मुश्किले थी लेकिन हिम्मत नही हारी
परिवार की तरफ से तो महक की दिक्कत दूर हो गई लेकिन अब उनका सामना समाज से होना था। महक मर्द और औरत बटे इस समाज में अकेली पड़ गई। उनके भाईयों ने उनके साथ बाहर निकलना बन्द कर दिया। ऐसा नही है कि वो महक को समझ नही रहे थे। उन्हे डर उस सामाज का था जहां ट्रासजेंडर के भाई होना का मतलब एक गाली था। ऐसे में महक मलिक के अन्दर की औरत बाहर निकलने के लिए छटपटाने लगी।
एक दिन महक को पता चला कि उनके जैसे लोगो की एक टोली होती है। वो अपनी कम्यूनिटी में शामिल हो गई। उन्होने अपना घर छोड दिया। अब महक मलिक (महक मलिक प्रोफाइल) के साथ पहचान की परेशानी खत्म हो गई थी। उन्हे अपने लोग मिल गये थे। उन्हे अपनी पहचान मिल गई थी।
महक मलिक के बारे मे आगे बढने से पहले किसी के ट्रांसजेंडर होने के प्रोसेस को समझने की कोशिश करते है। किसी का ट्रासजेंडर हो जाना पूरी तरह से प्राकृतिक है। सांइस भी इस बात की तस्दीक करती है कि कोई अपनी सोच की वजह से हिजडा नही बनता है। बल्कि नेजर उसको इस रूप में पैदा करता है।

अगर साइस की भाषा में बात की जाये। तो मर्द के अन्दर दो तरह के जीन होते है। एक एक्स और दूसरा वाई। एक्स जीन जब वाई पर हावी हो जाता है तो लडके पैदा होता है वरना लडकी। आमतौर पर ऐसा ही होता है लेकिन कभी कभी ये दोनो जीन एक दूसरे पर हावी हो जाते है।
जब ऐसा होता है तो इससे पैदा होने वाला बच्चा अपने अन्दर दोनो जीन का असर लेकर पैदा होता है। कभी कभी उसके गुप्तांग भी ठीक से विकसित नही हो पाते। ऐसे ही बच्चे जब बडे हो जाते है तो ना तो पूरी तरह से लडके बन पाते है और ना लडकी। ये ही बच्चे बडे होकर ट्रासजेंडर बनते है।
Homosexuality kya hai | समलैंगिकता क्या है

तो आपके समझ में आया कुदरत किसी इन्सान को ट्रांसजेंडर बनाती है। इन्सानों को मर्द और औरत की बाइनरी में बाटने वालो को या तो ये बात पता नही होती है। या पता होती है तो अपने पूर्वाग्रहों की वजह से मानने को तैयार नही होते कि ऐसा भी हो सकता है।
मेलों में डॉस करके की शुरूआत
वापस महक मलिक की कहानी पर आते है। महक मलिक ने अपने कैरियर की शुरूआत मेलों में डॉस करके की। अपने कैरियर के शुरूआती दिनों में उन्हे काफी मुसीबतों का सामना करना पडा। जैसे आम हिजडें शादी बारातों में नाचकर अपना पेट पालते है। वैसा ही वो भी कर रही थी। महक एक अच्छी डॉसर थी और बेहद खूबसूरत थी। लेकिन थी तो ट्रांसजेंडर ही। ऐेसे में किसी अच्छी जगह उन्हे काम मिलना काफी मुश्किल था।

कहते है कि अगर किसी को कामयाब होना है तो रास्ते अपने आप निकल जाते है। महक मलिक को कामयाब होना था इसलिए यूटयूब ने पाकिस्तान में अपनी दस्तक दे दी थी। बात 2015 की है जब भारत की तरह पाक में भी इन्टरनेट आम होने लगा था। महक को कुछ लोगो का साथ मिला जिन्होने महक की डॉसिग की वीडियोज यूट्यूब पर डालनी शुरू कर दी।
देखते ही देखते महक यूट्यूब की दुनिया में छा गई। महक मलिक का डॉस लोगो को अपनी तरफ खेचने लगा। देखते ही देखते महक मलिक शोहरत के उस मुकाम पर पहुच गई जहा पहले कोई पाकिस्तानी ट्रांसजेंडर नही पहुंचा था।
mehak malik wikipedia in hindi
आज महक मलिक का नाम ना केवल पाकिस्तान में बल्कि पूरी दुनिया में पहुंच चुका है। अब उनकी डॉस पार्टी बल्कि ईवेन्ट होते है। महक अपने एक ईवेन्ट का लाखों रूपये चार्ज करती है। महक मलिक की वजह से पाकिस्तान के लोगो की टॉसजेंडर के प्रति सोच भी बदल रही है। ये वो महक है जिसने पूरी दुनिया में अपनी कम्यूनिटी का नाम रौशन किया है।
आखिर में हम आपसे बस ये बात कहनी है कि किसी भी इन्सान को उसके जेंडर से जज करना दिमाग की कमजोर होने की निशानी है। खुद की बनाई हुई हर जात अपने आप में मुकम्मल है। अपने आप में परफेक्ट है।
महक मलिक कौन है
महक मलिक पाकिस्तान की एक ट्रांसजेंडर डॉसर है। उनके कुछ गाने यूट्यूब पर काफी ज्यादा फेमस हुए है
महक मलिक कितने साल की है
महक मलिक 27 साल की है। उनका जन्म 11 मार्च 1995 को हुआ था।
महक मलिक ने अपने कैरियर की शुरूआत कहा से की
महक मलिक ने अपने कैरियर की शुरूआत शादी बारातो में डॉस करके की
अगर आपको हमारा ये लेख पसन्द है तो इसे जितना हो सके शेयर करे।

इशात जैदी एक लेखक है। इन्होने पत्रकारिता की पढाई की है। इशात जैदी पिछले कई सालों से पत्रकारिता कर रहे है। पत्रकारिता के अलावा इनकी साहित्य में भी गहरी रूचि है।